Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अल्टीमेट टेबल टेनिस: अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने यू मुंबा टीटी को हराया

अहमदाबाद एसजी पाइपर्स ने मंगलवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में यू मुंबा टीटी को 9-6 से हराकर जोरदार वापसी की। मेंस सिंगल मुकाबले में मानव ठक्कर ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली और मानुष को पछाड़कर गेम 11-2 से जीत लिया। उन्होंने अगला गेम 11-9 से जीता, जबकि मानुष ने तीसरा गेम अपने नाम किया।

तीसरे गेम में मानुष की जीत ने रीथ रिशिया को सुतीर्था मुखर्जी पर 2-1 से जीत के साथ अहमदाबाद के लिए बराबरी करने का मौका दिया। इसके बाद मानुष ने मिक्सिड डबल में बर्नाडेट स्ज़ोक्स के साथ साझेदारी की और मुंबा टीटी के मानव और मारिया जिओ को 3-0 से हरा दिया।

क्वाड्री अरुणा ने लिलियन बार्डेट पर 2-1 की महत्वपूर्ण जीत के साथ यू मुंबा को टाई में वापसी का रास्ता दिया। हालांकि, स्ज़ोक्स ने जिओ से अपना पहला गेम हारने के बावजूद दूसरा मैच जीतकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।