Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

दो-तीन हिट खेल बदल सकते हैं, RR पर रोमांचक जीत के बाद बोले राहुल तेवतिया

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स पर गुजरात टाइटन्स की नाटकीय जीत के बाद ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने मैच के बाद कहा कि अंतिम ओवरों के दौरान दो या तीन बड़े हिट खेल को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आखिरी के तीन ओवरों में 40 से ज्यादा रनों की जरूरत के बावजूद, टीम ने संयम नहीं खोया।

राहुल तेवतिया ने कप्तान शुभमन गिल की सराहना की और कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। 

मैच में दोनों टीमों की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन और रियान पराग ने शाानदार पारी खेली। वहीं जीटी की तरफ से शुभमन गिल ने जहां 72 रन की कप्तानी खेली, तो आखिरी ओवरों में तेवतिया ने 22 और राशिद खान ने 24 रन की अहम पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।