Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

IPL auction: चेन्नई सुपर किंग्स की टॉप पांच खरीद, यहां देखे पूरी लिस्ट

नीलामी टेबल पर जब भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बैठती है, तो वे अपने सटीक चयन के लिए जानी जाती है। उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे ऐसे खिलाड़ियों की खोज में माहिर है, जो आईपीएल 2025 में उसके सफल अभियान की संभावनाओं को बढ़ाएंगे।

इस सीजन में सीएसके के सबसे कीमती खिलाड़ी अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी नूर अहमद, अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे-राचिन रवींद्र की जोड़ी और अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं।

अश्विन और नूर सीएसके के स्पिन आक्रमण को मजबूत करेंगे, जबकि कॉनवे और रवींद्र पिछले सीजन में जहां से रुके थे, वहीं से खेलना चाहेंगे। खलील तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करने के लिए अच्छा विकल्प होंगे और दीपक चाहर के लिए कीमती रिप्लेसमेंट होंगे।