Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आज विराट कोहली 2012 के बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे

विराट कोहली 2012 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर रेलवे के खिलाफ दिल्ली का मुकाबला है। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना अनिवार्य कर दिया है, जिसके बाद कई बड़े खिलाड़ी अपने राज्य की टीमों के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस बीच कोहली की सादगी ने सबका दिल जीत लिया। दिल्ली टीम के मैनेजर महेश भाटी ने बताया कि उन्होंने कोहली की मदद करने की पेशकश की, लेकिन कोहली ने विनम्रता से मना कर दिया।

विराट कोहली जब स्टेडियम आए तो दिल्ली के मैनेजर महेश भाटी ने किट उठाने के लिए मदद करने की पेशकश की तो उन्होंने साफ मना कर दिया। महेश भाटी ने बताया कि जब कोहली ड्रेसिंग रूम में आए तो मैंने कहा, 'विराट, तेरी हेल्प करा देते हैं।' इस पर कोहली ने जवाब दिया, 'भैया, क्या बात कर रहे हो? मेरे खेलने का सामान है, मैं खुद लेके जाऊंगा। उसने किट बैग अपने कंधों पर उठाया और ड्रेसिंग रूम के अंदर चला गया।'

अंडर-19 क्रिकेट में महेश भाटी विराट कोहली के कोच थे। विराट ने उनसे मैटिंग के बार में भी पूछा। भाटी ने बताया- जब विराट अंडर-19 खेलते थे, तब मैं कोच था। वह मेरी कोचिंग में ही खेले। शुरू से ही हमारे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही है। मुझे भी जोक सुनाना पसंद है और उसे भी। इसलिए, हम पुरानी यादें ताजा कर रहे थे और खूब हंस रहे थे। सबसे पहले उन्होंने पूछा, 'भैया, मैटिंग पर अब लड़के नहीं खेलते क्या?' मैंने कहा, 'पागल हो गया है तू! मैटिंग कहां है अब? अब कहीं दिल्ली में मैटिंग नहीं मिलेगी।'

विराट कोहली काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2024 में किसी भी फॉर्मेट में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं बोला। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तो स्थिति और खराब हो गई। वह सभी पारी में एक ही तरह से ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए।