Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

तिलक वर्मा ने बनाया रिकॉर्ड शतक, टी20 में लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में तिलक वर्मा ने एक और शतक जड़ दिया है। हाल ही में सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने वाले तिलक ने राजकोट में मेघालय के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सिर्फ 67 गेंदों में 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए और हैदराबाद को 20 ओवर में चार विकेट पर 248 रन तक पहुंचाया। टी20 फॉर्मेट में तिलक वर्मा 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी बन गए हैं।