Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

सूर्या के भरोसे पर खरे उतरे तिलक वर्मा, कुछ इस अंदाज में कप्तान को दिया धन्यवाद

भारत के स्टार बैटर तिलक वर्मा ने तीसरे नंबर पर बैटिंग कराने के लिए कप्तान सूर्य कुमार यादव को धन्यवाद दिया। तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार सेंचुरी लगाई। भारत मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। तिलक वर्मा ने 51 गेंद पर शतक पूरा किया। उनके दूसरे 50 रन तो महज 19 गेंद पर बने। शतक पूरा होने पर वर्मा ने डग-आउट की ओर इशारा किया और अपने कप्तान को फ्लाइंग किस दिया। 

तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ 107 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने लगातार नाकामी के बाद हाफ सेंचुरी लगाई। स्टाइलिश हैदराबादी बल्लेबाज एक के बाद एक उंगलियों में चोट लगने से जिम्बाब्वे के अंतरराष्ट्रीय दौरों से चूक गए थे। हालांकि उन्हें भरोसा था कि जब उनका समय आएगा तो वे जरूर स्कोर करेंगे।

भारत शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के साथ चौथा और आखिरी टी20 मैच खेलेगा।