Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

IPl 2024: बेकार गई तिलक-हार्दिक की तूफानी पारी, DC ने MI को 10 रन से हराया

MI vs DC: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के सामान 258 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। लेकिन कप्तान पंड्या की टीम 20 ओवर में मात्र 247 रन ही बना सकी। अंकतालिका में दिल्ली अब 10 मुकाबलों में से 5 जीतकर 5वें पायदान पर मौजूद हैं। वहीं मुबंई 9 मुकाबलों में 3 जीत के साथ 9वें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला चुना। दिल्ली कैपिटल्स के मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े। मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन बनाए। उसके बाद शाई होप, ऋषभ पंत और स्टब्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट पर 257 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह, वुड, नबी और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिया। 

258 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की। पांड्या ने 46 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 63 रनों की पारी खेली। पारी के अंतिम ओवर में वे रन आउट हो गए। तमाम कोशिशों के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई।

इस मैच में जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के साथ 10 मैच में 10 पॉइंट हो गए हैं जबकि मुंबई इंडियंस के नौ मैच में केवल छह पॉइंट हैं।