Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहले टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा

आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मैच से एक दिन पहले 22 नवंबर को विशाखापट्टनम में बारिश ने दस्तकर दी। ऐसे में मैच कुछ समय देरी से शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं मैच से पहले पहले टी-20 के दौरान तापमान कैसा रह सकता है?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी-20 मैच से पहले मौसम विभाग के अनुसार, विशाखापट्टनम में 23 नवंबर को बारिश होने की संभावना बनी हुई है और इस मैच के शुरुआत में बारिश बाधा डाल सकती है।

भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बारिश हो सकती है और शाम को भी बूंदा-बांदी देखने को मिल सकती है। ऐसे में 7 बजे से शुरू होने वाले मैच में खतरा तो कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना मैच के दौरान 20 प्रतिशत है।