Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

अल्टीमेट टेबल टेनिस का 5वां सीजन 22 अगस्त से होगा शुरू

अल्टीमेट टेबल टेनिस का पांचवां सीजन 22 अगस्त से सात सितंबर तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। इसमें जयपुर और अहमदाबाद से दो नई टीमें होंगी। 

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की अगुवाई में नीरज बजाज और वीटा दानी की तरफ से प्रमोटेड  फ्रेंचाइजी-आधारित लीग चार साल के बाद पिछले साल आयोजित की गई थी।

यूटीटी के मुताबिक पहली बार इस लीग में आठ टीम हिस्सी ले रही हैं। अहमदाबाद एसजी पाइपर्स और जयपुर पैट्रियट्स को लीग में नई टीम होंगी।

गोवा चैलेंजर्स ने 2023 के फाइनल में पूर्व चैंपियन चेन्नई लायंस पर जीत हासिल की थी। आठ टीमों को शामिल करने के साथ प्रारूप में थोड़ा बदलाव आया है, जिसे अब चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

हर फ्रेंचाइजी लीग स्टेज में पांच मुकाबले खेलेगी। हर टीम को अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ एक बार मुकाबला करना होगा। इसके अलावा दूसरे ग्रुप की दो टीमों से भी मुकाबला होगा। दूसरे ग्रुप की दो टीमें ड्रॉ के जरिए तय की जाएंगी।