Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी     |   हमास ने गाजा में अपने सीनियर कमांडर मोहम्मद ओदेह की मौत की पुष्टि की     |   होर्मुज से जहाजों की आवाजाही होगी, ईरान के आसपास से हटेगी अमेरिकी सेना     |   दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात     |  

18 अक्टूबर से खेला जाएगा PKL का 11वां सीजन, आयोजकों ने दी जानकारी

New Delhi: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 की शुरुआत 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबले से होगी। आयोजकों ने सोमवार को ये जानकारी दी। 18 अक्टूबर से नौ नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाले इस सीजन के पीकेएल में तीन शहरों के फॉर्मेट की वापसी होगी।

इसके बाद 10 नवंबर से एक दिसंबर तक दूसरे फेज के लिए ये नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बताया कि तीसरा फेज तीन दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में शुरू होगा। उद्घाटन मैच में तेलुगू टाइटन्स के स्टार रेडर पवन सेहरावत का मुकाबला, बेंगलुरु बुल्स के लिए वापसी करने वाले प्रदीप नरवाल से होगा।

रात के दूसरे मैच में यू मुंबा के सुनील कुमार 1.015 करोड़ रुपये में खरीदे जाने वाले पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे डिफेंडर बन गए हैं। उनका सामना दबंग दिल्ली केसी के स्टार रेडर्स में से एक नवीन कुमार से होगा। प्लेऑफ के लिए कार्यक्रम और जगह का ऐलान बाद में किया जाएगा।