Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया

भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी।14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 

19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 

20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया।

इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया और पाकिस्तान के खिलाफ छह रन से जीत दर्ज की। 

टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। 

पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी।

भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।

ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।