Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली पहुंची टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के चैंपियन

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम लौट आई है।

टीम को देखने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फैन का जमावड़ा हो गया। तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी टीम बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।

एयरपोर्ट पर फैंस ने इंडिया इंडिया के नारे लगाए। वे अपने चहेते क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

टीम इंडिया का सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद टीम मुंबई चली जाएगी। वहां खुली बस से टीम वानखेडे स्टेडियम तक जाएगी।