Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सूर्या की वापसी, क्या मुंबई इंडियंस करेगी वापसी?

IPL2024: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे, इस बात की पुष्टि की।

जाहिर तौर पर ये खबर मुंबई इंडियंस के लिए बहुत मनोबल बढ़ाने वाली है क्योंकि मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में अपने आपको साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है फिलहाल एमआई अभी लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है।

सूर्यकुमार यादव अपनी चोट से उबर चुके हैं, उनके लौटने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यादव की फॉर्म और फिटनेस न केवल उनकी फ्रेंचाइजी के लिए बल्कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी जरूरी है, जहां उनके भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस के साथ अपनी यात्रा के बारे में आगे बताते हुए नमन धीर ने कहा, "हर किसी का सपना आईपीएल खेलना है और मुंबई इंडियंस एक बहुत ही सफल फ्रेंचाइजी है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे चुना, मुझे मौका दिया।"