Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सुरेश रैना ने ध्रुव जुरेल की तारीफ की, विराट कोहली की IPL फ्रेंचाइजी को लेकर बोली ये बात

Greater Noida: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय युवा क्रिकेटर ध्रुव जुरेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ध्रुव जुरेल अच्छा खेलते हैं और वे उनके साथ उत्तर प्रदेश के लिए मैच खेल चुके हैं। सुरेश रैना ने कहा कि इसका श्रेय रोहित शर्मा को जाता है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने पहले सरफराज को मौका दिया और फिर ध्रुव को मौका दिया ये काफी अच्छा फैसला था। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आना और लगातार रन बनाना आसान नहीं है, खासकर जहां विकेट टर्न ले रहा हो।

इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में ध्रुव जुरेल की 90 रनों की दमदार पारी से फैन के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी काफी उत्साहित हैं। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को भारत का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। सुरेश रैना ने कहा कि वे ध्रुव जुरेल की विकेटकीपिंग से प्रभावित थे, उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि ध्रुव आर्मी परिवार से आते हैं, इसलिए उनका निडर रवैया है।

इस आईपीएल को लेकर सुरेश रैना ने कहा कि वे चाहते हैं कि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस बार आईपीएल का खिताब जीते। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने वास्तव में जो काम किया है वो कठिन है और वे इस बार जीत के हकदार हैं।