Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की पंजाब किंग्स पर चार विकेट से जीत, साई सुदर्शन का अर्धशतक

IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए आईपीएल मैच में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 गेंद में 57 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स पर चार विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, पीबीकेएस नौवें ओवर में 47 रन पर पांच विकेट खो चुकी थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे की तेज 57 रन की पारी ने टीम को संभाला। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ 44 गेंद में 79 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 31 गेंद में 40 रन बनाए।

हालांकि, उनके आउट होने के बाद, पंजाब अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और नौ विकेट पर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। जवाब में, सुदर्शन ने 41 गेंद में 57 रन बनाकर मजबूत नींव रखी। जोस बटलर और 40 रन की पारी के साथ वॉशिंगटन सुंदर ने भी अच्छा योगदान दिया और जीटी ने 19 ओवर औृर पांच गेंद में छह विकेट पर 167 रन बना लिए।

पीबीकेएस के लिए अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर दो विकेट और विजयकुमार वैशाक ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। 10 मैच में छह जीत के साथ जीटी तालिका में पांचवें नंबर पर है, जबकि पीबीकेएस को इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।