Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी प्रियांश आर्य के शतक से खुश

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में प्रियांश आर्य के पहले शतक से खुश हैं।
बडोनी ने कहा, "काफी खुश हूं मैं उसके लिए कि एक शतक आया तो वो हमारी टीम से आया, प्रियांश से आया, वो मेरा दोस्त भी है। काफी खुश हूं मैं उसके लिए कि उसने शतक मारा और वो भी वीनिंग मोड पर, हम जीते। तो उसके लिए काफी खुश हूं। अभी मैं कुछ टाइम से प्रैक्टिस कर रहा था लेफ्टी बनकर रिवर्स स्वीप खेलने का। नेट पर अच्छे लग रहे थे, तो मैंने सोचा कि मैच में ट्राय करता हूं। एक लगा, एक पर आउट हो गया।"

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के ओपनर प्रियांश आर्य की दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में धमाकेदार बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने सोमवार को पुरानी दिल्ली सिक्स के खिलाफ मैच में शतक जड़ा। आर्य ने इस सीजन का पहला शतक अपने नाम किया।

प्रियांश की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पुरानी दिल्ली सिक्स को 88 रन से मात दी। प्रियांश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 177.32 के स्ट्राइक रेट और 86 की औसत से 344 रन बनाए हैं। वहीं बडोनी 244 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।