WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका सोमवार को श्रीलंका को 109 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानि डबल्यूटीसी की तालिका में टॉप पर पहुंच गया जबकि एडीलेड टेस्ट में हार के बाद भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया।
दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा साइकल में 10 मैच के बाद 63.33 प्रतिशत अंक हैं और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसमें 60.71 प्रतिशत अंक हैं। पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट जीतकर भारत एडीलेड टेस्ट से पहले टॉप पर चल रह था। एडीलेड में गुलाबी गेंद के टेस्ट से पहले भारत के 61.11 अंक थे। हालांकि भारत को एडीलेड में तीन दिन के भीतर हार का सामना करना पड़ा जिससे उसके 57.29 प्रतिशत अंक रह गए हैं।
अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में लगातार तीसरी बार जगह बनाने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे अपने तीनों मैच जीतने होंगे।ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड टेस्ट से पहले 57.69 प्रतिशत अंक थे। रविवार को भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंच गया लेकिन वो सिर्फ एक ही दिन टॉप पर रह पाया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गक्बेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराकर टॉप पर पहुंच गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 से बराबर है। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद श्रीलंका में भी दो टेस्ट खेलने हैं।
दक्षिण अफ्रीका WTC तालिका में टॉप पर, भारत तीसरे स्थान पर खिसका
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.