Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचीं

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय मंधाना ने तीसरे वनडे में 135 रन बनाए थे। इसके अलावा शुरुआती और दूसरे गेम में 41 और 73 रन बनाए थे।

28 साल की मंधाना के नाम पर वर्तमान में 738 अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट 773 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। इसके बाद श्रीलंका की चमारी अथापथु 733 अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना पहला शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स दो स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर, जो सीरीज नहीं खेल पाई थीं, 15वें नंबर पर हैं।