Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हंड्रेड ड्राफ्ट में स्मृति मांधना और ऋचा घोष ही भारतीय क्रिकेटर

वुमेन्स प्रीमियर लीग जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कप्तान स्मृति मांधना और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ही वे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें हंड्रेड ड्राफ्ट में खरीदार मिले हैं।

अपनी टीम आरसीबी को चैंपियन बनाने वाली मांधना को सदर्न ब्रेव वुमेंस ने जबकि उनकी टीम की साथी ऋचा को बर्मिंघम फीनिक्स वुमेंस ने चुना है।

मांधना ने डब्ल्यूपीएल में 10 मैचों में 300 रन बनाये जबकि ऋचा ने लीग के 10 मैचों में 142 के स्ट्राइक रेट से 257 रन जोड़े ।

स्मृति मांधना ब्रेव के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुकी है और कोच ल्यूक विलियम्स के साथ डब्ल्यूपीएल में आरसीबी के लिये खेलने से पहले यहां खेल चुकी है ।

फीनिक्स हंड्रेड ड्राफ्ट में ऋचा की दूसरी टीम है। इससे पहले वे लंदन स्पिरिट की जर्सी में नजर आ चुकी हैं।

हालांकि हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स और श्रेयांका पाटिल समेत 17 भारतीय खिलाड़ियों ने ड्राफ्ट के लिये रजिस्टर किया था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं चुना । 

आरसीबी के लिए खेलने वाली श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बनीं। इस सीजन के आठ मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए।

वैसे जिन खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले हैं, उनके पास अब भी मौका है। हंड्रेड ड्राफ्ट की टीमें ‘वाइटलिटी वाइल्ड कार्ड’ के जरिये एक और विदेशी खिलाड़ी चुन सकती हैं ।