Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कटा सिराज का पत्ता, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान

अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और कप्‍तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है। इस दौरान इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम घोषित की गई। 

19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। हालां‍कि, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था।

कटा सिराज का पत्ता 

भारत को अपने सारे मैच दुबई में खेलने हैं. दुबई की पिचें तेज गेंदबाजों की ज्यादा मदद नहीं करती लिहाजा भारत ने वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप की तरह चार स्पिनरों कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को चुना है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम पर टीम का ऐलान करने के बाद मीडिया से कहा,‘हम ऐसी टीम चाहते थे जिसमें हमारे पास दोनों विकल्प हों यानी नई गेंद से गेंदबाजी का और डेथ ओवरों का भी.'

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक मैच जीते

  • भारतीय टीम - 18
  • इंग्‍लैंड टीम - 14
  • श्रीलंका टीम - 14
  • वेस्‍टइंडीज टीम - 13
  • ऑस्‍ट्रेलिया टीम - 12
  • न्‍यूजीलैंड टीम - 12
  • साउथ अफ्रीका टीम - 12