Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिए रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल

भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मैच में कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिये खेलेंगे। गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों में सिर्फ 93 रन बनाये और उनका सर्वोच्च स्कोर 31 रन रहा । भारत को पांच मैचों की श्रृंखला में 1-3 से पराजय झेलनी पड़ी।

श्रृंखला के दौरान भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि लाल गेंद के क्रिकेट को लेकर प्रतिबद्धता दिखाने के लिये सीनियर खिलाड़ियों को रणजी क्रिकेट खेलना होगा। गिल ने आखिरी बार 2022 में रणजी ट्रॉफी खेला था जब वह अलूर में मध्यप्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उतरे थे। पंजाब की टीम का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार गिल ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है ।