बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। साथ ही शाकिब ने कहा है कि अगर उनका घरेलू बोर्ड उनके लिए स्वदेश में विदाई मैच का आयोजन नहीं करता करता है तो फिर भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा। 37 साल के शाकिब ने बांग्लादेश की तरफ से 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वे फ्रेंचाइजी लीग में इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।
शाकिब ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले कहा, ‘‘मैंने टी20 विश्व कप में अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है। हमने चयनकर्ताओं के साथ चर्चा की। 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए मेरे लिए संन्यास लेने का ये सही वक्त है। उम्मीद है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कुछ अच्छे खिलाड़ियों को ढूंढने में कामयाब रहेगा और हमारी टीम अच्छा खेल दिखाएगी।’’
शाकिब ने बांग्लादेश की तरफ से 69 टेस्ट मैच में 4453 रन बनाने के अलावा 242 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने कहा,‘‘मैंने अपने क्रिकेट बोर्ड के सामने मीरपुर में आखिरी टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई थी। वो इस पर सहमत थे। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो भारत के खिलाफ कानपुर में होने वाला मैच टेस्ट क्रिकेट में मेरा अंतिम मैच होगा।’’
शाकिब को बांग्लादेश में राजनैतिक अशांति के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपित के रूप में नामित किया गया था।राजनैतिक अशांति की वजह से प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शाकिब उनकी पार्टी अवामी लीग से संसद सदस्य थे।
Shakib Al Hasan ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास, क्या है वजह?
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.