Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

शाकिब अल हसन ने रोहित शर्मा को बताया बेहतरीन कप्तान, कहा- उनके पास जबरदस्त रिकॉर्ड

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन कप्तान और मैच विनर खिलाड़ी बताया।

शाकिब अल हसन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रोहित शर्मा ने जिस तरह से टीम इंडिया का नेतृत्व किया वो शानदार रहा है। एक कप्तान के रूप में उनके पास जबरदस्त रिकॉर्ड हैं। सभी खिलाड़ी एक लीडर के रूप में उनका बहुत सम्मान करते हैं और वे अकेले ही विरोधी टीम से खेल को छीन सकते हैं।