Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: स्टेयर्स नेशनल यूथ गेम्स का आयोजन, 5000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

स्टेयर्स नेशनल यूथ गेम्स का उद्घाटन समारोह शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। देश के 15 राज्यों के 5000 से ज्यादा गोल्ड मेडलिस्ट अलग-अलग मुकाबलों में एक-दूसरे से जोर आजमाइश करते दिखेंगे।

दिग्गज स्प्रिंटर और आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि स्टेयर्स फाउंडेशन की नेशनल यूथ गेम्स जैसी पहल भारत को खेल महाशक्ति बनाने और 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधार तैयार करने में मदद करती है।

एक्टर अमित साध ओपनिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट थे। उन्होंने कहा कि खेलों में कोई हारता नहीं है बल्कि खिलाड़ियों का जुनून और अनुशासन उन्हें अपने आप में चैंपियन बनाता है।

स्टेयर्स नेशनल यूथ गेम्स में आठ से 19 साल के ऐज ग्रुप के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन गेम्स से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन केडी जाधव स्टेडियम, जेएलएन स्टेडियम, डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जीआर इंटरनेशनल स्केटिंग रिंग समेत कई जगहों पर किया जाएगा।