Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मुंबई रणजी टीम के साथ रोहित शर्मा ने किया अभ्यास, फॉर्म में वापसी की तैयारी

खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया। सैतीस वर्ष के रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे। 

उन्होंने आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाये और सिडनी में पांचवें तथा आखिरी टेस्ट के कारण खुद बाहर रहने का फैसला किया। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह अभ्यास सत्र में भाग लिया । 

उन्होंने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये रविवार को एक बैठक में भाग लिया था जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के नये सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे। 

मुंबई को 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के पहले मैच में जम्मू कश्मीर से खेलना है। रोहित ने आखिरी बार मुंबई के लिये 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।