Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर लौटे रोहन बोपन्ना, बेंगलुरू में हुआ जोरदार स्वागत

Bengaluru: ऑस्ट्रेलियन ओपन में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बेंगलुरु पहुंचे टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का शानदार स्वागत किया गया। 43 साल के बोपन्ना ने विरोधियों को हर मौके पर कड़ी चुनौती दी। ऐसा करके उन्होंने नंबर वन रैंकिंग भी हासिल कर ली। इतनी ज्यादा उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले बोपन्ना सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

बोपन्ना की शानदार उपलब्धि पर उनके पूर्व कोच बालाचंद्रन ने खुलकर तारीफ की है। यूथ टूर्नामेंट में रोहन बोपन्ना की ये जीत बहुत मायने रखती है। देश और अपना नाम रोशन कर बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जब बोपन्ना पहुंचे तो फैंस ने पूरे जोश से अपने चैंपियन के समर्थन में नारेबाजी की।