Breaking News

ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |   ‘पीएम मोदी पर जनता का अटूट भरोसा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

27 साल के हुए ऋषभ पंत, किसी फिल्म से कम नहीं है पंत की जिंदगी

टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है. 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के हरिद्वार में ऋषभ पंत का जन्म हुआ था. मौजूदा समय में ऋषभ पंत टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं. ऋषभ पंत ने 1 फरवरी 2017 को अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. ऋषभ पंत ने तब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. ऋषभ पंत ने इसके बाद 18 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के नॉटिंघम में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसी साल 21 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में ऋषभ पंत ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था.

ऋषभ पंत उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने 19 जनवरी 2021 को भारत को 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गाबा के मैदान पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दिलाई थी. ब्रिस्बेन में खेले गए उस निर्णायक टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की नाबाद 89 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने गाबा के मैदान पर तिरंगा लहरा दिया था. भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी. भारत ने तब लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में पटखनी दी थी. ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया ने इसको भी मुमकिन कर दिखाया और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर दिया.

इसके अलावा भारतीय टीम 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी. इस दौरे पर शतक लगाकर ऋषभ पंत पहली बार सुर्खियों में आए थे. हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत के क्रिकेट करियर पर सवाल उठने लगे, लेकिन ऋषभ पंत हार मानने वाले नहीं थे. इस विकेटकीपर बल्लेबाद ने दोबारा क्रिकेट मैदान पर वापसी की. पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में शतक बनाकर फैंस का दिल जीत लिया. इस वक्त ऐसा माना जाता है कि ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर हैं. टेस्ट, वनडे या फिर टी20 कोई भी फॉर्मेट हो, अगर ऋषभ पंत का बल्ला चलता है तो विपक्षी टीम की मुश्किलों में इजाफा होना तय है.