Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

IPL 2026: ऋषभ पंत ने LSG की कप्तानी छोड़ी, निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। एलएसजी के कप्तान के तौर पर पंत का ये फैसला तब आया, जब वे आईपीएल के 2025 और 2026 सीजन में टीम को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा पाए।

2025 की नीलामी में एलएसजी ने पंत को भारी-भरकम ₹27 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वे संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। जहां आईपीएल 2025 में एलएसजी छह जीत के साथ सातवें नंबर पर रही, वहीं आईपीएल 2026 में 10 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ वो सबसे निचले पायदान पर रही।

लखनऊ की ओर से जारी बयान में कहा गया, "लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) औपचारिक रूप से ये घोषणा करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने का अनुरोध किया है और टीम प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।"