Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IPL 2026: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रयान रिकेल्टन, बोले- वे सबसे अलग हैं

IPL 2026: मुंबई इंडियंस 20 अप्रैल के बाद से आईपीएल 2026 में कोई मैच नहीं जीती है। उनकी आखिरी घरेलू जीत 29 अप्रैल को मिली थी। लगातार हार की वजह से, सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए 'करो या मरो' जैसा बन गया था।

मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गेंदबाजों ने 228 रन लुटा दिए, जिससे लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल हो गया। वानखेड़े स्टेडियम रोहित शर्मा के मोर्चा संभालने का इंतजार कर रहा था, लेकिन यह रयान रिकेल्टन थे जिन्होंने इस मौके को भुनाया।

बाएं हाथ का ये बल्लेबाज मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुआ है। एलएसजी के खिलाफ भी उन्होंने 32 गेंदों में 83 रन ठोककर लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी संभाली और 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का खिताब अपने नाम किया।

मैच के बाद रयान रिकेल्टन ने बताया कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का अनुभव कैसा होता है। एलएसजी के खिलाफ मिली जीत मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की 10 मैचों में सिर्फ तीसरी जीत थी। अब रविवार को रायपुर में उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।