Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सौराष्ट्र की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में खेलेंगे रविंद्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उनका दिल्ली के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना तय है। जडेजा आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए जनवरी 2023 में खेले थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद खिलाड़ी के फिट होने पर घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है।

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने रविवार को बताया, ‘‘जडेजा रविवार को अभ्यास करने के लिए आए हैं। वे अगला मैच खेलेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की अगली रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की। ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी अपनी अपनी टीमों की तरफ से रणजी मैच में खेलेंगे।

जहां पंत सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे, वहीं विराट कोहली चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया।उन्होंने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सौराष्ट्र का रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने पांच मैच में केवल एक जीत हासिल की है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। अन्य दो मैच ड्रॉ रहे। सौराष्ट्र के अभी तक केवल 11 अंक हैं।