Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

रविचंद्रन अश्विन ने कर्टनी वॉल्श को पछाड़ा

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट खेलते हुए 242 पारियों में 519 किकेट चटाए हैं। वहीं अश्विन के नाम चेन्नई टेस्ट के बाद 522 विकेट हो गए हैं।

यही नहीं वे टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज भी बन गए हैं। पहले स्थान पर एम. मुरलीधरन का नाम आता है। जिन्होंने 133 टेस्ट की 230 पारियों में 800 विकेट प्राप्त किए हैं।

रविचंद्रन अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। चेन्नई टेस्ट में उन्होंने 37वीं बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। दूसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आता है। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

चेन्नई में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदते हुए पहला टेस्ट मुकाबला अपने नाम कर लिया है। मैच के हीरो टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन रहे। 38 वर्षीय दिग्गज ने ब्लू टीम के लिए पहले पहली पारी में जब टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने जूझ रही थी।