Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

RCB की करारी हार, SRH ने बनाए ढेरों रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में सोमवार को रिकॉर्डतोड़ मैच खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इस मुकाबले में जैसे रनों का तूफान आ गया। चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश इससे पहले कभी नहीं देखी गई। आईपीएल ही नहीं टी20 क्रिकेट में इससे पहले एक मैच में इतने रन नहीं बने। रनों के इस तूफान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम 262 रन बनाने के बावजूद 25 रन से यह मुकाबला हार गई।