Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

RCB ने PBKS को 60 रन से हराया

आईपीएल 2024 में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 47 गेंद पर 92 रन की शानदार पारी खेली। रजत पाटीदार ने भी 23 बॉल पर 55 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर सात विकेट पर 241 रन तक पहुंच गया। बारिश से खेल रुकने से पहले कोहली और पाटीदार ने धुआंधार बैटिंग करते हुए स्टेडियम में हर ओर छक्के लगाए। 

जवाब में पंजाब किंग्स ने भी दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव की आतिशी पारी की बदौलत शानदार शुरुआत की। उन्होंने 27 बॉल पर 61 रन बनाए। रोसौव के अलावा शशांक सिंह ने 19 बॉल पर 37 रन और जॉनी बेयरस्टोव ने 16 बॉल पर 27 बनाए। इनके अलावा पीबीएसके का और कोई बैट्समैन नहीं चल पाया और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इसके साथ ही प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उसकी उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद कायम है। आरसीबी के अब तक 12 मैच में 10 अंक हैं। क्वालीफिकेशन की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उसे अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।