Breaking News

NEET लीक: बीते 24 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, CBI ने कई कागजात-फोन-लैपटॉप जब्त किए     |   पाकिस्तान ने डिफेंस समझौते के तहत सऊदी में 8 हजार सैनिक तैनात किए     |   ट्विशा मौत: आरोपी पति की तलाश तेज, 10 हजार रुपए का इनाम घोषित     |   डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, ₹96.35 के ऑल टाइम लो पर बंद     |   फलता री-पोलिंग: जहांगीर खान को 25 मई तक गिरफ्तारी से छूट, HC ने TMC उम्मीदवार को दी राहत     |  

IPL 2026: आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, पीबीकेएस की लगातार छठी हार

IPL 2026: आईपीएल 2026 के धर्मशाला में रविवार को हुए एक अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। ये जीत आरसीबी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन का नतीजा थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 222 रन बनाए। इस स्कोर तक पहुंचने में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अहम योगदान दिया। कोहली ने 37 गेंद पर 58 रन की तूफानी पारी खेलकर पारी की नींव रखी। देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर की दमदार बल्लेबाजी ने पारी को और रफ्तार दी। उन्होंने 40 गेंद पर नाबाद 73 रन की पारी खेली।

पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती ओवरों में ही प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया। रसिक सलाम ने कप्तान श्रेयस अय्यर को सिर्फ एक रन पर आउट करके पंजाब को और मुश्किल में डाल दिया। एक समय पर शुरुआती ओवरों में ही पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 19 रन था।

इसके बाद पंजाब के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की। शशांक ने 27 गेंद में 56 रन और स्टोइनिस ने 25 गेंद में 37 रन बनाए, लेकिन पंजाब के लिए लक्ष्य दूर की कौड़ी साबित हुई। भुवनेश्वर कुमार ने 38 रन देकर दो, जबकि रसिक सलाम ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए। इनमें श्रेयस अय्यर का अहम विकेट भी शामिल था।