भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को रविवार को मार्च में शुरू होने वाले नये सत्र से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स का कप्तान घोषित किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में 2024 में खिताब दिलाने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था जिससे वह पिछले साल नवंबर में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।
अय्यर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फिर से जुड़ेंगे जिनके साथ वह दिल्ली कैपिटल्स में थे और तब टीम 2020 आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। अय्यर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि टीम ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं कोच पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम मजबूत दिख रही है, जिसमें खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि टीम प्रबंधन द्वारा दिखाए गए भरोसे को हम अपना पहला खिताब दिलाकर सही साबित करेंगे।’’
2024 सत्र अय्यर के लिए यादगार रहा है जिसमें उन्होंने केकेआर के साथ आईपीएल खिताब जीतने के अलावा मुंबई को दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी दिलाई। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे।
पंजाब किंग्स ने किया कप्तान का एलान, IPL 2025 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.