Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

विराट के साथ अभ्यास करना एक प्रतियोगिता की तरह होता है: नवदीप सैनी

भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली के साथ अभ्यास करना एक प्रतियोगिता की तरह होता है। कोहली ने कहा, "जब हम अभ्यास करते हैं तो ये हमेशा एक प्रतियोगिता की तरह होता है। मैं लंबे समय से विराट के साथ खेल रहा हूं। अभ्यास में मैं हमेशा उनके साथ बहुत मजा करता हूं। जब से मैंने उनके साथ खेलना शुरू किया है, हमेशा आउट होने का मौका मिलता है। नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मैं बस अपनी तैयारी देख रहा था। मेरे लिए इससे बेहतर क्या होगा क्योंकि वो मेरी टीम में है। अभ्यास अच्छा था। हमने सुबह फील्डिंग सेशन रखा, सब कुछ अच्छा था।"

जब सैनी से उनके गुरुवार को होने वाले मैच की तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो मुकाबले के लिए तैयार हैं। सैनी ने कहा, "बढ़िया रहा आज का प्रैक्टिस सेशन हमारा, कल भी अच्छा रहा। कल मैच है जैसे तो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं थी, पर ये था कि जितना कॉन्फिडेंस चाहिए प्रैक्टिस में हो जाए, तो कल के लिए अच्छा रहा।" दिल्ली गुरुवार से रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग चरण के एलीट ग्रुप डी मैच में रेलवे से भिड़ेगी।