Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

T20 WC: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, साल्ट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

ENG vs WI: फिल साल्ट की हाफ सेंचुरी और जॉनी बेयरस्टो की बदौलत इंग्लैंड ने गुरुवार को सेंट लूसिया में ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया।

इंग्लैंड ने बिना ज्यादा परेशानी के टारगेट को पा लिया। हालांकि 10 ओवर तक हालात उतने अच्छे नहीं थे, लेकिन बेयरस्टो की शानदार पारी ने मैच में जान डाल दी। बीच के ओवरों में दो विकेट गिरने के बाद सॉल्ट की रफ्तार कम हो गई, लेकिन बेयरस्टो कमाल दिखाते रहे। बाद में सॉल्ट ने जोर पकड़ा और रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 30 रन बनाकर इंग्लैंड को मैच जिता दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बैटिंग की और टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। इस जीत के साथ सुपर एट में इंग्लैंड की जगह मजबूत हुई है। हालांकि ग्रुप मैच में इंग्लैंड का खेल अच्छा नहीं रहा है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप मैच में कई टीमों को हराया था। लेकिन इस बार पांसा उलट गया।