Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पेरिस पैरालंपिक: सिमरन टी12 100 मीटर रेस में चौथे नंबर पर रहीं

भारतीय रनर सिमरन ने गुरुवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के फाइनल में चौथे नंबर पर रहीं। सिमरन ने सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में वे 12.31 सेकेंड के समय से चौथे नंबर रहीं।

क्यूबा की ओमारा डूरंड ने 11.81 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। यूक्रेन की ओक्साना बोटुरचुक ने 12.17 सेकेंड के समय से रजत और जर्मनी की कैट्रिन मुलर ने 12.26 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले दिल्ली की 24 साल की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सिमरन दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की कैटरीन म्यूलर रोटगार्ड के बाद दूसरे नंबर पर रहीं।

सिमरन सेमीफाइनल में कुल मिलाकर तीसरे नंबर पर रही। सिमरन ने बुधवार को अपनी हीट में 12.17 सेकंड से सेशन का शानदार खेल दिखाया। टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित एथलीट हिस्सा लेते हैं।