Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Paris Olympics 2024: जानें ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का पूरा शेड्यूल

 पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हुई. खेलों के इस महा कुंभ में भारत ने अपने अभियान का आगाज़ एक दिन पहले 25 जुलाई को कर दिया था. अब तक भारत के खाते में दो मेडल भी आ चके हैं.

लेकिन इस सबके बीच फैंस स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के एक्शन का इंतज़ार कर रहे हैं. पिछले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा इस बार कब एक्शन में दिखेंगे? आइए जानते हैं इस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का शेड्यूल क्या है. 

बता दें कि नीरज चोपड़ा 06 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में एक्शन में दिखाई देंगे. नीरज 06 अगस्त को जैवलिन थ्रोअर इवेंट में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे. जैवलिन के ग्रुप-ए का क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर में 1:50 बजे से शुरू होगा, जबकि ग्रुप-बी का क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर में 3:20 बजे से शुरू होगा. 

अगर नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड पार कर लेते हैं तो वह 08 अगस्त को फाइनल के लिए मैदान पर उतरेंगे. भारत एक बार फिर नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद करेगा.