Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

PCB ने किया बड़ा ऐलान, टी20 विश्व कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा इतना इनाम

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर पाकिस्तान के हर खिलाड़ी को एक लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की। पाकिस्तान की टीम सोमवार को टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड रवाना होगी। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने रविवार को खिलाड़ियों के साथ लगभग दो घंटे बिताने के बाद यह घोषणा की। 

नकवी ने ये भी कहा कि ट्रॉफी उठाने की तुलना में पुरस्कार राशि का कोई महत्व नहीं है, उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम पाकिस्तान का झंडा फहराएगी। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टी20 विश्व कप जीतने वाले हर खिलाड़ी को 100,000 डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की है।’’ 

नकवी ने खिलाड़ियों से कहा कि देश को आप से बहुत उम्मीदें है और आपको उन उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।