Breaking News

MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |   कसमंडी किला-मस्जिद विवाद: बकरीद पर विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर लगी रोक     |   बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल     |  

Delhi: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में 'चेयर योग सेशन' का आयोजन, 800 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

दिल्ली में शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से अपोलो वुमेन कैंसर सेंटर ने 'चेयर योग सेशन' का आयोजन किया। इसमें 800 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन इस आयोजन में चीफ गेस्ट थे।

इस दौरान फ्रेडी स्वेन कहा, "योग दुनिया भर में मशहूर है। डेनमार्क में, सिर्फ 60 लाख लोग हैं लेकिन शायद ही कोई परिवार या कोई आदमी ऐसा होगा जो योग नहीं कर रहा हो। योग बेहद लोकप्रिय हो गया है, क्योंकि ये आपके मन की शांति के बारे में है। इसलिए हमने बहुत सारी क्लासेस देखी हैं, विश्व योग दिवस पर भी, डेनमार्क पहले समर्थकों में से एक था, इसलिए योग बेहद लोकप्रिय है।"

प्रतिभागियों में कैंसर के मरीज, डॉक्टर और कई लोग शामिल थे। चेयर योग सेशन का मकसद ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ाई में फुल ट्रीटमेंट के महत्व पर प्रकाश डालना था।