भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। तीन मैचों की सीरीज के लिए टॉम लैथम को कप्तान बनाया गया है। वे फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे। मंगलवार रात को जारी टीम में मार्क चैपमैन को मौका दिया गया है, जबकि ईश सोढ़ी की दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए वापसी हुई है। वहीं, पूर्व कप्तान केन विलियमसन को चोटिल होने के बावजूद भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट की सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ग्रेन स्ट्रेन इंजरी हो गई है। वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। टीम के सिलेक्टर सैम वेल्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबलों के लिए मौजूद होंगे।
वहीं बैटिंग ऑलराउंडर मार्क चैपमैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल विलियमसन की जगह चुना गया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चैपमैन का एवरेज 42.81 है, जिसमें छह शतक शामिल हैं। उन्होंने 44 मैचों में 2954 रन बनाए हैं। चैपमैन ने पिछले समर सीजन में एसेस प्लंकेट शील्ड के तीन मैचों में 40 की औसत से 245 रन बनाए थे। इनमें फरवरी में डुनेडिन में ओटागो वोल्ट्स के खिलाफ बनाए गए 123 रन भी शामिल हैं।
जबकि ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से होने जा रहे पहले टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। वे दूसरे बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे। दूसरे और तीसरे टेस्ट में ईश सोढ़ी उनकी जगह लेंगे।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.