Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज़ से अलग होंगे नीरज चोपड़ा

भारतीय स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनके लंबे समय के कोच जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज के बीच बेहद सफल साझेदारी पांच साल साथ काम करने के बाद खत्म होने वाली है। 75 साल के बार्टोनिट्ज ने चोपड़ा से अलग होने के लिए अपनी उम्र और परिवार का हवाला दिया है।

एएफआई (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ) के अधिकारी ने बताया कि बार्टोनिट्ज 75 साल के हैं और अब वो अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं और बहुत ज्यादा ट्रैवल भी नहीं करना चाहते हैं।

26 साल के चोपड़ा 2019 से बार्टोनिट्ज के साथ काम कर रहे हैं, जो बायोमैकेनिक्स एक्सपर्ट हैं। लेकिन चोपड़ा के कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। बार्टोनिट्ज के तहत चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक गोल्ड, पेरिस खेलों में सिल्वर मेडल जीता, विश्व चैंपियन और डायमंड लीग चैंपियन बने। इसके अलावा एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता भी बने।