Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

विंबलडन पुरुष डबल के पहले राउंड में नागल बाहर

भारत के सुमित नागल और उनके सर्बियाई जोड़ीदार दुसान लाजोविच बुधवार को पुरुष डबल के पहले राउंड में सीधे सेटों में हार गए, जिससे विंबलडन में उनका सफर खत्म हो गया।

नागल और लाजोविच स्पेन की जोड़ी जौम मुनार और पेड्रो मार्टिनेज से एक घंटे सात मिनट में दो-छह, दो-छह से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

भारत के टॉप वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नागल इससे पहले सोमवार को पुरुष सिंगल के पहले राउंड में हार गए थे।

पूर्व विंबलडन डबल्स चैंपियन नागल सर्बिया के मिओमिर केकमैनोविच से दो घंटे 48 मिनट में दो-छह, छह-तीन, तीन-छह, चार-छह से हार गए थे।

विंबलडन के मेन ड्रॉ में अपना पहला मैच खेल रहे नागल ने पहले राउंड में हारने से पहले कड़ी टक्कर दी थी।

भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन का सामना नीदरलैंड के सैंडर एरेन्ड्स और रॉबिन हासे की जोड़ी से होगा।