Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मुंबई ने दर्ज की आईपीएल की दूसरी जीत, बेंगलुरु को सात विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए और मैच को जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की तरफ से ईशान किशन और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत की। ईशान किशन मैच में 69 रन की पारी खेली। वहीं, हिटमैन रोहित रोहित शर्मा 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
 
मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 17 गेंदों में 50 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज ने 273.68 के स्ट्राइक रेट से 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। 

कप्तान हार्दिक पंड्या ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। पंड्या ने छह गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट लेने के बावजूद आरसीबी आठ विकेट पर 196 रन तक पहुंचने में सफल रही। फाफ डु प्लेसिस ने जहां 40 गेंदों पर 61 रन बनाए तो रजत पाटीदार ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने भी आरसीबी के लिए दमदार पारी खेली। वे 23 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। फिर भी आरसीबी को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।