Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

SFA चैंपियनशिप 2024 में 14000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे

स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) चैंपियनशिप 2024-25 की ओपनिंग सेरेमनी सोमवार को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई।  दिल्ली-एनसीआर के 545 स्कूलों के 14,500 एथलीट शहर की सात अलग-अलग लोकेशंस पर 19 खेलों में हिस्सा लेंगे। ये चैंपियनशिप 11 अक्टूबर तक चलेगी।

इस कॉम्पिटिशन के एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल और खो-खो जैसे स्पोर्ट्स जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी होंगे। बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, कराटे, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और योगासन जैसी इवेंट्स इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की जाएंगी।

कुछ और वेन्यु भी होंगे जिनमें द्वारका की जिमनास्टिक अकादमी, शूटिंग के लिए सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्केटिंग के लिए जी. आर. इंटरनेशनल स्कूल और तैराकी के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।