Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे शमी, BCCI और फैन से मांगी माफी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई और फैन दोनों से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में न खेल पाने पर माफी मांगी है। हाल ही में शमी की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनका नाम बॉर्डर गावस्कर के लिए फाइनल हो गया था लेकिन घुटनों में सूजन की वजह से वे नहीं खेल पाएंगे।

शमी की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा पर भारत के फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी होगी। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को इस सीरीज में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।