Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL में मयंक ने फैलाई सनसनी, आसान नहीं था उनका ये सफर

IPL: मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में सनसनी फैला दी है, उन्होंने अब तक महज दो मुकाबले खेले हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में हर कोई उनकी बात कर रहा है, उन्होंने आईपीएल  इतिहास की सबसे तेज  गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। बता दें कि उन्होंने दो के दो मैचों में प्लेयर ऑफ  द मैच का खिताब अपने नाम किया। 21 साल के मयंक 150 किमी या उससे अधिक की रफ्तार की गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास ही रच दिया। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मयंक के लिए आईपीएल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, उन्होंने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ने का बड़ा रिस्क लिया  था, जी हां,  आपको  बता दें कि उन्होंने  एक इंटरव्यू में बताया कि, "मैंने घर वालों को बोला कि मैं स्कूल नहीं जा रहा. घर वाले टेंशन में आ गए कि अभी तक कुछ खेला नहीं है, सिर्फ ट्रायल दे रहा है और स्कूल छोड़ देगा तो कैसे चलेगा?"

इसके  आगे  उन्होंने कहा कि, "इसके बाद घर पर ऐसा माहौल हुआ कि कभी पापा गु्स्सा हो जाते थे। थोड़ा टेंशन वाला माहौल रहता था। फिर मैंने घर वालों को बोला कि मुझे 6 महीने दीजिए, अगर उसमें मुझसे कुछ नहीं होगा या मैं सिलेक्ट नहीं होंगा, तो जो आप बोलेंगे वो करूंगा।