Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

क्रिकेट के मैदान पर रफ्तार का नया सौदागर मयंक यादव, IPL में दमदार प्रदर्शन दिला रहा पहचान

New Delhi: भारतीय क्रिकेट में ऐसी तस्वीर ज्यादा देखने को नहीं मिलती कि कोई नया गेंदबाज़ अपनी रफ्तार के खौफ से बल्लेबाजों को डरा रहा हो। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज मयंक यादव कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं। इतना ही वो फिलहाल रफ्तार को बेहतर करने की होड़ खुद से ही लगाते दिख रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर आजकल सबसे बड़ा सेंशेशन वही हैं।

आईपीएल में अपने डेब्यू मैच को उन्होंने अपनी रफ्तार से यादगार बनाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। उनके पास न सिर्फ रॉकेट डिलीवरी की भरमार है बल्कि लाइन और लेंग्थ पर उनका कंट्रोल भी बेहतरीन है। यही खूबी उन्हें अलग पेसर बनाती है। इसी ने उन्हें अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने में मदद की।

दिल्ली के रहने वाले 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने इस संदेह को भी दूर कर दिया कि  वे अपने पहले मैच में किया गए दमदार प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे या नहीं? मयंक ने आईपीएल में अपने दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी और 14 रन देकर तीन विकेट लिए।

मयंक की रफ्तार से भरी गेंदों ने कई बड़े बल्लेबाजों में डर पैदा किया है। यही वजह है कि कई पूर्व और मौजूदा दिग्गज क्रिकेटर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले मयंक यादव आईपीएल के मौजूदा सीजन की सबसे बड़ी खोज बन चुके हैं। हालांकि मयंक के लिए तो आईपीएल एक टीम इंडिया तक पहुंचने का जरिया है।