Breaking News

'एक भी परीक्षा बिना गड़बड़ी के नहीं कराई जा रही...', CUET-UG परीक्षा में खामी पर बोले राहुल गांधी     |   ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई     |   CUET-UG परीक्षा आज शाम 4 बजे होगी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय में देरी     |   दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई-लेवल बैठक     |   बेंगलुरु: चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं     |  

IPL 2026: गुजरात की राजस्थान पर 7 विकेट से शानदार जीत, आईपीएल फाइनल में बनाई जगह

IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर टू में शुक्रवार को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। जीटी की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 104 रन की पारी खेली। टाइटंस के लिए जीत का लक्ष्य बड़ी चुनौती थी, लेकिन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने 77 गेंद में 167 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत लक्ष्य आसान कर दिया। सुदर्शन ने 32 गेंद में 58 रन बनाए।

2022 के चैंपियन के सामने 215 रन का लक्ष्य था। गिल ने 104 रन बनाने के लिए 53 गेंद का सामना किया। उनकी पारी में तीन छक्के और 15 चौके शामिल थे। टाइटंस ने 18 ओवर और चार गेंद में तीन विकेट पर 219 रन बना लिए। इससे पहले किशोर प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में 96 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 214 रन तक पहुंचने में अहम योगदान दिया। डोनोवन फरेरा ने भी तूफानी अंदाज में नाबाद 38 रन बनाकर रॉयल्स को मजबूती दी।

अब रविवार को अहमदाबाद में फाइनल मैच में टाइटंस का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। कुछ दिन पहले ही उन्हें धर्मशाला में इस टीम से करारी हार मिली थी।